{"_id":"6afd6a185ffe689e6c07203e","slug":"video-special-summary-revision-campaign-launched-in-pilibhit-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: कहीं बीएलओ का इंतजार, कहीं सूची में अब भी गलतियों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: कहीं बीएलओ का इंतजार, कहीं सूची में अब भी गलतियों की भरमार
Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:34 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में मंगलवार से बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। पहले दिन शहर से लेकर कस्बों तक कहीं बीएलओ नहीं मिल रहे, कहीं एक बार प्रक्रिया पूरी कर दी फिर भी सूची में नाम गलत ही आ रहा है तो कहीं परिवार के कुछ लोगों के नाम सही हो गए और कुछ के नहीं किए गए। ऐसी समस्याओं से जूझ रहे लोग मतदाता सूची में अपना सही और शुद्ध नाम दर्ज कराने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले, लेकिन अमरिया के एक बूथ पर उनकी गैरमौजूदगी ने मतदाता को परेशान किया। शहर के प्राथमिक विद्यालय अशरफ खां में बीएलओ ने बताया कि पूर्व में सामने आई गलतियों में सुधार किया जा चुका है। कुछ मामले अभी शेष हैं, जिन पर काम जारी है। कई जगह मतदाता बता रहे हैं कि उन्होंने मतदाता सूची में नाम सही कराने के लिए फार्म भरा, जो कुछ लिखा, सही लिखा मगर फिर भी सूची में नाम गलत आया है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके आधे सदस्यों के नाम सही हो गए और आधे फिर से चक्कर काट रहे हैं। शहर से सटे कंपोजिट विद्यालय चंदोई में सुपरवाइजर राहुल सिंह ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक बूथ पर करीब 90-90 त्रुटियां चिह्नित की गई थीं। इनमें अधिकांश को ठीक करा दिया गया है। मंगलवार से प्रकाशित मतदाता सूची का मिलान और नए सिरे से जांच का काम शुरू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।