Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Explains about old Tweet Amid Threats Reveals KBC Shoot

अमिताभ बच्चन: बिग बी ने बताया 'बच गए' ट्वीट का मतलब, फैंस ने अभिनेता को मिली धमकी को लेकर लगाई थीं अटकलें

Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Nov 2026 06:06 PM IST
सार

  • दिग्गज अभिनेता ने तीन दिन पहले एक ट्वीट किया था। 
  • अब बिग बी ने उस ट्वीट का मतलब बताया है और इसे 'केबीसी 18' से जोड़ा है।
  • इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। कईयों ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Explains about old Tweet Amid Threats Reveals KBC Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन इन दिनों 'केबीसी 18' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी रहस्यमयी पोस्ट 'बच गए' का खुलासा किया है। अभिनेता की इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर कई अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। अब अभिनेता ने एक्स पर अपनी पिछली पोस्ट को लेकर बनी उत्सुकता को खत्म किया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्या था अमिताभ की पिछली पोस्ट का मतलब?
अमिताभ बच्चन ने आज एक्स पर पिछले ट्वीट के बारे में बताया। अभिनेता ने बताया कि KBC की शूटिंग के दौरान उनके साथ एक घटना हो गई थी। शूटिंग के दौरान उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई, जिसके बाद उन्हें पैंट को अपनी जगह पर टिकाए रखने के लिए जल्दी से एक नाड़ा बांधना पड़ा। इस घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'केबीसी के शूट पे पैंट की बेल्ट टूट गई, जल्दी से नाड़ा बांध लिया- 'बच गए'।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Explains about old Tweet Amid Threats Reveals KBC Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई
क्यों चिंता में आए थे फैंस?
  • अमिताभ बच्चन की ये सफाई तब आई है, जब उनकी 'बच गए' पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा था। 
  • अभिनेता ने बिना कोई संदर्भ दिए यह बात लिखी थी, जिससे फैंस सोचने लगे कि आखिर वे किस बारे में बात कर रहे हैं। 
  • हाल के हफ्तों में उनकी सुरक्षा को लेकर आई खबरों के चलते, यूजर्स ने उस पोस्ट को उनको मिल रही कथित धमकियों से जोड़ दिया। 
  • हालांकि उनके ताजा ट्वीट से साफ हो गया है कि यह बात असल में उनके टीवी शो की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना से जुड़ी थी।
विज्ञापन

अमिताभ को मिली धमकी
बिग बी की पिछली पोस्ट ऐसे समय में आई थी, जब उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' के बाहर उन्हें निशाना बनाने की कथित साजिश की खबरें सामने आई थीं। पिछले एक महीने में अधिकारियों को कई ऐसे ईमेल मिले थे, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी और इनमें अमिताभ बच्चन के घर का भी जिक्र था। सुरक्षा एजेंसियों ने इन जगहों की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
 

बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे थे बिग बी
इन धमकियों के बाद, अमिताभ के जुहू स्थित घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। 1 नवंबर को जब अभिनेता ने 'जलसा' के बाहर मौजूद फैंस का अभिवादन किया, तो वे बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे थे। इस बात ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Amitabh Bachchan Explains about old Tweet Amid Threats Reveals KBC Shoot
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने किए कमेंट
अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'पैंट में नाड़ा होता है ये पहली बार सुन रहा हूं।' एक और यूजर ने लिखा 'ये सब क्या है अमित जी? शोभा देता है?' एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा 'बच्चन साहब खुद का और पैंट का ख्याल रखिए।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed