{"_id":"6afd92777b1302d1110e5e86","slug":"video-man-loses-his-life-due-to-fear-of-snake-in-pilibhit-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: सांप के डर से गई युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: सांप के डर से गई युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम
Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:26 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बीसलपुर के एक युवक की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के किच्छा में रहकर निजी नौकरी करता था। परिजन के अनुसार, बुधवार को रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैर से लिपट गया। सांप को देखकर युवक घबरा गया। उसने सांप को ईंट से मारने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से चला गया। इसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि युवक को सांप ने डसा ही नहीं था। डर की वजह से उसकी जान चली गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।