Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh-Forest-Guard-Attacked-by-Tractor-in-Bansni

दमोह: अवैध मिट्टी से भरा ट्रैक्टर रोकना वनकर्मी को पड़ा भारी, चालक ने दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Wed, 18 Nov 2026 07:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 07:49 AM IST
Damoh-Forest-Guard-Attacked-by-Tractor-in-Bansni

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अवैध रूप से बलुआ मिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोकना एक वनकर्मी को भारी पड़ गया। दस्तावेज और मिट्टी परिवहन की अनुमति मांगने पर चालक ने कथित तौर पर बीट गार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस हमले में वनकर्मी के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ट्रामा वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।

रात्रि गश्त के दौरान मिली अवैध मिट्टी परिवहन की सूचना

जानकारी के अनुसार, घटना दमोह वन परिक्षेत्र के बांसा वन वृत्त अंतर्गत बांसनी गांव की है। मंगलवार रात वन विभाग की टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल क्षेत्र से ईंट भट्ठे में इस्तेमाल के लिए बलुआ मिट्टी का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलने पर बीट गार्ड हर्ष राजपूत मौके पर पहुंचे और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर को रोक लिया। उन्होंने चालक दीपक अहिरवार से मिट्टी के परिवहन से जुड़े दस्तावेज और अनुमति दिखाने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने अचानक ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया और बीट गार्ड को कुचलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हर्ष राजपूत जमीन पर गिर पड़े और उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

दोनों पैरों में गंभीर चोट, ट्रामा वार्ड में उपचार जारी

घटना के बाद घायल वनकर्मी को रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनका उपचार कर रहे डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वनकर्मी को ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास में घायल होने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल घायल वनकर्मी की स्थिति स्थिर बताई गई है।

डीएफओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

वनकर्मी पर हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। जिला वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
वहीं, वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरा ट्रैक्टर जब्त कर लिया और आरोपी चालक दीपक अहिरवार को हिरासत में ले लिया है।

अवैध मिट्टी परिवहन और वनकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

वन विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने वन क्षेत्र में अवैध खनिज और मिट्टी के परिवहन पर निगरानी के साथ ही गश्त करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विभागीय अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026

आइसा का सम्मेलन संपन्न: अंकिता भंडारी के माता पिता भी पहुंचे, हुए भावुक

17 Nov 2026

श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा

17 Nov 2026

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

17 Nov 2026

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

जमीन तकसीम की नकल देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

17 Nov 2026

सीहोर: बुधनी में गोदाम बना आग का गोला, बिजली उपकरण और प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; लाखों की क्षति की आशंका

17 Nov 2026

खबर का असर: कांशीराम अस्पताल परिसर में लगाई गई लाइटें

17 Nov 2026

लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, हादसे में लखनऊ के दो युवकों की मौत

17 Nov 2026

कानपुर: नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संभाला कार्यभार, कार्यालय का निरीक्षण कर जानी प्रगति

17 Nov 2026

जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा

17 Nov 2026

जींद: खेत में सात साल के बच्चे से कुकर्म, पड़ोसी पर आरोप-परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

17 Nov 2026

हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, जोरदार धमाके में तीन मकान ढहे, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

17 Nov 2026

कानपुर: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, खाली कराए गए आसपास के मकान

17 Nov 2026

कानपुर: स्केटिंग में दून इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

17 Nov 2026

देवास: खिलाड़ियों को सौगात, 9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

17 Nov 2026

उमंग सिंघार का सरकार पर हमला: बोले- ओरछा और गांधी सागर में कैबिनेट करने से क्या होगा, युवाओं को नौकरी दो

17 Nov 2026

देवकी नंदन ठाकुर बोले- ईश निंदा कानून बनाए सरकार, सनातन बोर्ड का गठन हो

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed