{"_id":"6ab7c7916e3536b1d1089869","slug":"video-rain-wreaks-havoc-in-pilibhit-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: आफत की बारिश से पीलीभीत बेहाल, शहर से लेकर गांव तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: आफत की बारिश से पीलीभीत बेहाल, शहर से लेकर गांव तक जलभराव
पीलीभीत में करीब 26 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने शनिवार को जिले की रफ्तार थाम दी। शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक हुई 65 मिलीमीटर बारिश से शहर की मुख्य सड़कें और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर दो-दो फीट तक पानी भरने से लोगों को घरों से निकलने के लिए भी पानी के बीच से गुजरना पड़ा। निचले इलाकों में घरों के चबूतरों तक पानी पहुंच गया। जलभराव के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा और तमाम दुकानें दिनभर बंद रहीं। कई जगह पानी में फंसने से दोपहिया वाहन बंद हो गए। शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन मार्ग, एकता नगर, सुनगढ़ी, काला मंदिर, नई बस्ती और साहूकारा समेत अनेक इलाकों में शनिवार सुबह से ही जलभराव की स्थिति बनी रही। सड़कों पर घंटों पानी जमा रहने से पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।