{"_id":"6839b938dcd863baf10b425c","slug":"video-police-ki-pathshala-organized-in-pilibhit-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, सीओ ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में पुलिस की पाठशाला का आयोजन, सीओ ने विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर सुरक्षा का पाठ
पीलीभीत के डिवाइन कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर विधि भूषण मौर्य ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि समझदारी और सावधानी से ही साइबर ठगों से बचा जा सकता है। सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहना कोई बुरी बात नहीं, मगर अंजान व्यक्ति को अपना समर्थन बिल्कुल न दें। इससे कभी भी आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल भी नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर अपराध की बात कहकर ठगी करते हैं। इसलिए स्वयं का जागरूक होना बेहद जरूरी है। पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, बल्कि सीधे थाने बुलाती है। बताया कि फेसबुक पर अन्जान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। इसके साथ ही सोशल साइड को लॉक कर रखें। उन्होंने वूमेन हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन समेत अन्य टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।