फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard sightings increase near villages, forest department on alert

Pilibhit News: गांवों के पास बढ़ी तेंदुओं की दस्तक, वन विभाग सतर्क

Sun, 30 Aug 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard sightings increase near villages, forest department on alert
पीलीभीत। खेतों में पानी भरने के कारण इन दिनों गांवों के आसपास तेंदुओं की दस्तक बढ़ गई है। इसे देखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए बाघ मित्रों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से डीएफओ मनीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वन्यजीवों की गतिविधियों समेत संघर्ष की आशंका वाले विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पीटीआर के आसपास के क्षेत्रों के साथ ही उत्तर खीरी वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग, उत्तराखंड में सामने आ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की समीक्षा की गई। सामाजिक वानिकी क्षेत्रों में विचरण कर रहे तेंदुओं, क्षतिग्रस्त तारबाड़, टाइगर रिजर्व के आसपास संचालित बूचड़खानों, मृत पशुओं के निस्तारण स्थलों और मुर्गी फार्मों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए टीम के पहुंचने के समय को और कम करने, वन मार्गों पर बंदरों को खाद्य सामग्री खिलाने से लोगों को रोकने और गांवों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की स्थिति व उपयोगिता की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि ग्रामीणों को सतर्क करने में बाघ मित्रों की भूमिका अहम होगी। बैठक में बाघ मित्रों की छोटी-छोटी टीमें गठित कर क्षेत्रवार बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed