{"_id":"68595e397530d73dfd0d22b0","slug":"video-pilibhit-bareilly-and-gorakhpur-teams-won-matches-in-football-competition-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीमों ने जीते मुकाबले
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित सिक्स ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को पीलीभीत, बरेली और गोरखपुर की टीम ने बाजी मारी। बीसलपुर, आईवीआरआई, इलेक्ट्रिक ईगल एफसी, यूनाईटेड एफसी की टीम भी विजेता बनी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय और फुटबॉल में किक मार कर किया। उद्घाटन मैच गोरखपुर फुटबॉल क्लब और सुपर स्ट्राइकर पीलीभीत के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में गोरखपुर ने 4-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हाथ में गोरखपुर ने तीन- शून्य से बढ़त बरकरार रखते हुए 7-0 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच बीसलपुर फुटबॉल क्लब बनाम ब्लू ब्लू लॉक फुटबॉल क्लब के बीच खेला। बीसलपुर की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच बरेली और पूरनपुर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बरेली ने यह मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का चौथा मैच डीएफए पीलीभीत और सेंट्रल ऑफिस कॉलेज के बीच खेला गया। डीएफए पीलीभीत की टीम ने 6-0 से जीत हासिल की। पांचवा मैच नाइजीरियन खिलाड़ियों से सुसज्जित आईवीआरआई बरेली की टीम ने 5-0 से पूरनपुर की टीम को पराजित कर जीत लिया। छठा मैच इलेक्ट्रिक ईगल फुटबाल क्लब पीलीभीत और मॉम्स प्राइड स्कूल के बीच खेला गया। इसमें इलेक्ट्रिक ईगल एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। सांतवा मैच गोरखपुर एफसी और बीसलपुर बी के बीच खेला गया। गोरखपुर ने 3-0 से मैच जीत लिया। आठवां मैच यूनाईटेड एफसी और ब्रदर एफसी के बीच खेला गया। यूनाईटेड एफसी ने यह मैच 3-1 से जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।