Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After 'Kharna', she began a waterless fast; today, she will offer 'arghya' (libation) to the setting sun.

Pilibhit News: खरना के बाद शुरू किया निर्जल व्रत, आज देंगी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
After 'Kharna', she began a waterless fast; today, she will offer 'arghya' (libation) to the setting sun.
मझाेला में नदी के तट पर छठ पूजा के लिए की गई तैयारी। स्रोत- स्थानीय निवासी - फोटो : सांकेतिक
पीलीभीत। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में उत्साह है, शनिवार को व्रतियों ने खरना का पर्व पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को छठी मैया की पूजा कर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसको लेकर पीलीभीत के बरहा स्थित छठ पूजा स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाट की साफ-सफाई के साथ ही पूजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों के पहुंचने को लेकर घाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। शाम को सूप, दउरा, फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री के साथ श्रद्धालु घाट पर पहुंचेंगे। सूर्यास्त के समय पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों से माहौल भक्तिमय रहेगा। पूजा स्थल के आयोजक समिति के अध्यक्ष उमेश कांति ने बताया कि छठ पूजा को लेकर घाट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साफ-सफाई और पूजा की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है जिससे व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


चार सौ परिवारों में छठ पर्व की धूम
घुंघचाई। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। घुंघचाई थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी और टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे इलाके में पूर्वांचल के करीब चार सौ से अधिक परिवार रहते हैं। इन परिवारों में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई। शनिवार को व्रती महिलाओं और पुरुषों ने खरना का अनुष्ठान किया। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। शनिवार को बाजारों में महिलाओं ने नारियल, गन्ना, मूली और विभिन्न प्रकार के फलों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगराजपुर में नहर किनारे तैयार कीं वेदियां, खरना के साथ शुरू हुआ निर्जला व्रत
सेहरामऊ उत्तरी। छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में भी श्रद्धा और उल्लास का माहौल है। शनिवार को महिलाओं ने खरना का अनुष्ठान कर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। गांव के कई परिवारों के सदस्यों ने नहर किनारे स्थित बालाजी मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। खरना की परंपरा के अनुसार व्रती महिलाओं ने सुबह से ही उपवास रखा। शाम को स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लौकी, कद्दू और खीर सहित पारंपरिक प्रसाद तैयार कर ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों में वितरित किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया।

--------------------
मझोला में छठ पूजा तैयारियां पूरी
मझोला। नगर पंचायत मझोला में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों ने छठ घाट की विशेष साफ-सफाई की और परिसर को व्यवस्थित किया। सिंह ने कर्मचारियों को बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा।

मझाेला में नदी के तट पर छठ पूजा के लिए की गई तैयारी। स्रोत- स्थानीय निवासी

मझाेला में नदी के तट पर छठ पूजा के लिए की गई तैयारी। स्रोत- स्थानीय निवासी- फोटो : सांकेतिक

मझाेला में नदी के तट पर छठ पूजा के लिए की गई तैयारी। स्रोत- स्थानीय निवासी

मझाेला में नदी के तट पर छठ पूजा के लिए की गई तैयारी। स्रोत- स्थानीय निवासी- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed