{"_id":"6af8ae47ea978ff72705d5c7","slug":"darkness-spreads-across-the-highway-the-risk-of-accidents-is-on-the-rise-pilibhit-news-c-4-1-bly1048-1007622-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर पसरा अंधेरा, हादसों का बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर पसरा अंधेरा, हादसों का बढ़ रहा खतरा
Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सर्दी ने दस्तक दे दी है। नवंबर का आधा महीना बीत चुका है। सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ने के साथ धुंध भी छाने लगी है। ऐसे मौसम में सड़क पर दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन जिले के अधिकांश हाईवे पर रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। कहीं डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटें वर्षों से बंद हैं तो कहीं सड़क किनारे की रोशनी व्यवस्था महज शोपीस बनी हुई है। पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर इस साल नौ महीने के भीतर तीन प्रमुख हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर जिम्मेदार विभागों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। कागजों में दुर्घटनाएं रोकने की कवायद हो रही है, जबकि सड़कों पर अंधेरे के बीच जिंदगी दांव पर लगाकर लोग सफर करने को मजबूर हैं।
-- --
जहानाबाद में 110 में से सिर्फ 15 लाइटें जल रहीं
जहानाबाद। कस्बे से गुजर रहे हरिद्वार नेशनल हाईवे पर करीब 110 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें से महज 15 ही जल रही हैं। बाकी लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। करीब दो साल पहले लगाई गईं इन लाइटों की हालत यह है कि कई महीनों से व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। शाम होते ही हाईवे का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। रात में गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को सामने से आने वाले वाहनों के साथ सड़क किनारे की स्थिति का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अंधेरे के कारण अक्सर राहगीर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी लाइटें दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है।
-- -- -- -- --
अमरिया में लाइटें बंद, डिवाइडर पर दस से अधिक अवैध कट
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कस्बे में लगी सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें करीब ढाई साल से शोपीस बनी हुई हैं। डिवाइडर पर लगी लाइटें एक-दो दिन परीक्षण के बाद ही बंद हो गई थीं। व्यापार मंडल ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की। शिकायतों के बाद कुछ दिनों के लिए लाइटें जलीं, लेकिन फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट गई। व्यापारियों ने तहसील दिवस में भी प्रार्थनापत्र देकर लाइटें ठीक कराने की मांग की, मगर नतीजा नहीं निकला। समस्या सिर्फ अंधेरे तक सीमित नहीं है। हाईवे के डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर लोगों ने मनमाने ढंग से कट बना लिए हैं। करीब एक किलोमीटर के दायरे में दस से अधिक कट हैं। इन पर सांकेतिक पट्टियां तक नहीं लगी हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के बीच अचानक मुड़ने वाले वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व अस्पताल गेट के सामने बने कट पर व्यापारी संजीव कुमार का टेंपो मोड़ते समय तेज रफ्तार कार से टकरा गया था। अन्य हादसों में भी लोग घायल होते रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
नौ महीने में तीन हादसे, तीन परिवारों की खुशियां छिनीं
गजरौला। पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे-730 पर गजरौला क्षेत्र में जनवरी से अक्टूबर तक हुए प्रमुख हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। कस्बे में स्ट्रीट लाइटें कई माह में सही हुई, लेकिन चंद दिनों में दो से तीन लाइटें खराब हो गई। शनिवार को कस्बे में हाईवे पर तीन पोल पर लाइट जल रही हैं बाकी 18 पोल बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर रात के समय बिजली न होने की स्थिति में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती। इससे समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा हाईवे किनारे अतिक्रमण और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने से खतरा लगातार बना हुआ है।
-- -- --
हाईवे पर सुविधाओं का अभाव, रात में समस्या अधिक
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भी रात का सफर जोखिम भरा बना हुआ है। बरखेड़ा में डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ 15 अगस्त 2025 को हुआ था, लेकिन आरोप है कि शाम होते ही ज्यादातर लाइटें बंद रहती हैं। सिमरिया ताराचंद गांव में भी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इसके अलावा बरखेड़ा में नवाबगंज तिराहे से गोपी कॉलोनी तक हाईवे का पूर्वी हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। रात में अंधेरे और गड्ढों के बीच वाहन चालकों को सफर करना पड़ रहा है। कस्बावासियों का कहना है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और टोल प्लाजा के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
-- -- -- -
वर्जन
हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही सुधार होगा। - आलोक कुमार, डीएम