Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On Children's Day, 190 school children enjoyed a jungle safari.

Pilibhit News: बाल दिवस पर 190 स्कूली बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
On Children's Day, 190 school children enjoyed a jungle safari.
बाल दिवस पर 190 स्कूली बच्चों ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ। स्रोत विभाग
कलीनगर। बाल दिवस के अवसर पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की ओर से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क जंगल सफारी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 190 विद्यार्थियों ने जंगल की सैर कर वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण को करीब से जाना।डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि महोफ गेट से 30 विद्यार्थियों ने निशुल्क सफारी का आनंद लिया, जबकि मुस्तफाबाद गेट से 160 बच्चे जंगल सफारी पर निकले। बच्चों में सफारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जंगल के प्राकृतिक नजारे, पेड़-पौधों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को देखकर बच्चे रोमांचित नजर आए। बाल दिवस पर आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करना तथा वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। पीटीआर की इस पहल से बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर जंगल और वन्यजीवों की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला। बच्चों ने चूका बीच की खूबसूरती को निहारा, वन्यजीवों के दीदार भी किए। रेंजर सहेंद्र यादव ने बच्चों को जरूरी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed