{"_id":"685910db87deebfb520e5836","slug":"video-missing-elderly-woman-seen-in-cctv-footage-in-kanlog-mc-mayor-surendra-chauhan-said-this-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: कनलोग में सीसीटीवी फुटेज में दिखीं लापता बुजुर्ग महिला, एमसी मेयर सुरेंद्र चाैहान ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कनलोग में सीसीटीवी फुटेज में दिखीं लापता बुजुर्ग महिला, एमसी मेयर सुरेंद्र चाैहान ने ये कहा
आईजीएमसी से 19 जून को लापता होने वाली बुजुर्ग महिला संजोगता नाग कनलोग क्षेत्र में दिखाई देने की सूचना मिली है। यहां भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई दीं, जिसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम रविवार दोपहर को कनलोग क्षेत्र में पहुंची और तलाश शुरू की। हालांकि रविवार रात तक पुलिस उन्हें नहीं तलाश पाई है। पुलिस के साथ ही बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्य भी तलाश करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने बुजुर्ग महिला की तलाश के लिए टीम का गठन किया है। पुलिस की टीम ने शहर के सभी क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हर संभावित स्थान पर उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक बुजुर्ग के बारे में कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। कनलोग में बुजुर्ग महिला 19 जून को सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बुजुर्ग महिला आईजीएमसी से उस दिन किस तरह से कनलोग पहुंची। संजोगता नाग डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित है। संजोगता नाग 19 जून को उस समय आईजीएमसी से लापता हो गईं थी जब वह उनकी बेटी निरुपमा नाग उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाईं थी। दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह बेटी से बिछड़ गई, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान ने कहा कि महिला को ड्रोन से भी खोजने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सभी गारबेज कर्मियों को भी महिला का कोई सुराग मिलने पर तुरंत संबंधित पार्षद को सूचित करने को कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।