{"_id":"6683846c105d357a98085c1a","slug":"video-palbhata-ka-mathana-japata-ma-mathabthathha-yavaka-lpata-bgha-ka-hamal-ka-aashaka-talsha-jara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के मथना जपती में मंदबुद्धि युवक लापता, बाघ के हमले की आंशका, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के मथना जपती में मंदबुद्धि युवक लापता, बाघ के हमले की आंशका, तलाश जारी
पीलीभीत जिले के मथना जपती क्षेत्र में सोमवार की रात मंदबुद्धि युवक लापता हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि युवक को बाघ उठा ले गया। मौके पर खून व बाघ के पैरों के निशान भी मिले है। इलाके के ही एक ट्रैक्टर सवार किसान ने भी बाघ को देखा था। सूचना के बाद मंगलवार सुबह से वन विभाग की टीमें खोजबीन में जुट गई हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बाघ के पगचिह्न मिटाने के साथ बाघ के हमलों के विरोध में वन विभाग के खिलाफ माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर नारेबाजी भी की। किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी, रंजीत सिंह का कहना है कि मंद बुद्धि युवक मथना गुरुद्वारा के पास स्थित यात्री शेड में रुकता था। जिसे जंगल से बाहर आया बाघ उठा कर ले गया। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। विभाग पर बाघ के पगचिह्न मिटाने का भी आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।