{"_id":"6ae387fff907abfd610e5dc9","slug":"fire-breaks-out-due-to-gas-pipe-leak-four-people-sustain-burns-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172201-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गैस पाइप लीक होने से लगी आग, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गैस पाइप लीक होने से लगी आग, चार लोग झुलसे
Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव पतिपुरा के घटनास्थल पर लगी भीड़संवाद
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव पतिपुरा में बृहस्पतिवार सुबह रसोई में गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला समेत परिवार के चार लोग झुलस गए। इनमें महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।
गांव निवासी सीताराम वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे उनके परिवार की सुधा देवी पत्नी ललित वर्मा रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। सुधा ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद विपिन कुमार पुत्र सीताराम, विनीता देवी पत्नी मोहन स्वरूप और शीतल देवी पत्नी विपिन कुमार भी मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास में ये तीनों भी झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल संजीव शुक्ला फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रसोई में रखा करीब 10 हजार रुपये का सामान भी जल गया। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. आजम ने बताया कि सुधा देवी और विपिन कुमार करीब 80 प्रतिशत तक झुलसे हैं। उनकी हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो घायलों की स्थिति सामान्य है।