{"_id":"6ae388a7317ec55c740a57bd","slug":"forest-personnel-taught-five-management-principles-emphasis-placed-on-achieving-better-results-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172222-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वन कर्मियों को सिखाए प्रबंधन के पांच मंत्र, बेहतर नतीजों पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वन कर्मियों को सिखाए प्रबंधन के पांच मंत्र, बेहतर नतीजों पर दिया जोर
Thu, 29 Oct 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अच्छा प्रबंधन किसी भी संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के साथ सकारात्मक परिणाम भी देता है। इसके लिए स्पष्ट लक्ष्य, सकारात्मक दृष्टिकोण, टीम भावना और अनुशासन जरूरी हैं। यह बात अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले मैनेजमेंट विशेषज्ञ टीडी नैनवाल ने बृहस्पतिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी सभागार में आयोजित कार्यशाला में कही।
टीडी नैनवाल ने अमेरिका, नीदरलैंड और सिंगापुर में करीब 20 वर्षों तक प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अपने कॅरिअर की शुरुआत ईशर कंपनी से की थी। कार्यशाला में एसडीओ माला रुद्र प्रताप सिंह, एसडीओ पूरनपुर रमेश चौहान, वन क्षेत्राधिकारी महोफ सहेंद्र सिंह यादव, विश्व प्रकृति निधि के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री समेत दोनों प्रभागों के वन कर्मचारी मौजूद रहे।
अंत में वन क्षेत्राधिकारी माला रोबिन सिंह ने सभी का आभार जताया।