फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Fine of Rs 1.67 lakh imposed on two rice mills

Pilibhit News: दो राइस मिलों पर 1.67 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 29 Oct 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 1.67 lakh imposed on two rice mills
पीलीभीत। मंडी समिति की टीम ने जिले में दो राइस मिलों की जांच पूरी कर ली है। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों राइस मिलों पर कुल 1,67,233 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मंडी समिति के सभापति और सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य के नेतृत्व में हुई जांच की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बिलसंडा में बरेली से आए क्षेत्रीय अधिकारियों ने एक राइस मिल का निरीक्षण किया था। इस दौरान लाखों रुपये का धान बिना गिनती के मिला था। अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद संबंधित मिल पर जुर्माना लगाया गया था। इसी क्रम में मिले निर्देशों के तहत मंडी समिति के सभापति पीएल मौर्य ने टीम के साथ जिले में संचालित राइस मिलों की जांच की थी। बीसलपुर और पूरनपुर रोड पर स्थित राइस मिलों में जांच के दौरान टीम ने अभिलेखों और धान की स्थिति का जायजा लिया। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट प्यारे लाल मौर्य ने बताया कि जांच के बाद दो राइस मिलों पर जुर्माना लगाया गया है। एक मिल पर 1,15,823 रुपये और दूसरी पर 51,410 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों पर कुल 1,67,233 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed