{"_id":"66f4f3f265d9ba81440022df","slug":"video-sadhvi-prachi-said-encounter-those-who-spit-and-urinate","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत में साध्वी प्राची बोलीं-थूकने और पेशाब करने वालों का एनकाउंटर करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत में साध्वी प्राची बोलीं-थूकने और पेशाब करने वालों का एनकाउंटर करे सरकार
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर ब्लाॅक परिसर में पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि रोटी पर थूकने और जूस में पेशाब मिलाने वालों का एनकाउंटर कराया जाए। तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी और ऐसे लोगों की घिनौनी मानसिकता पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों का धर्मभ्रष्ट करने के लिए साजिश चल रही है। जिसमें वर्ग विशेष के होटलों पर हिंदुओं को थूककर बनाई गई रोटी और पेशाब वाला जूस पिलाने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे लोगों पर सरकार ठीक कार्रवाई कर रही है, लेकिन ऐसे अपराध के लिए आजीवन कारावास जैसी भी सजा कम है।
ऐसी घिनौनी हरकतें करने वालों का एनकाउंटर किया जाए और उनकी संपत्तियों पर बुल्डोजर चलाया जाए। चुनाव में हिंदू बन जाते हैं राहुल और अखिलेश साध्वी प्राची ने कहा कि जिस समय वक्फ बोर्ड बनाया गया, उस समय किसी से अनुमति नहीं ली गई। इसी तरह वक्त बोर्ड को समाप्त किया जाए।
वक्फ बोर्ड की कब्जाई हुई जमीन हिंदुओं को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं, जबकि चुनाव खत्म होते ही गालियां देने लगते हैं, जो अब वक्त बोर्ड का समर्थन भी कर रहे हैं। जिनकी नीतियों को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने दोनों की कुर्सी हिला दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।