{"_id":"679c8e7486413bc38b0a5b61","slug":"video-murdered-in-muzaffarnagar-cabinet-minister-anil-kumar-arrives-to-meet-the-family-of-deceased-saif","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में मासूम की हत्या, मृतक सैफ के परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में मासूम की हत्या, मृतक सैफ के परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार
मुजफ्फरनगर के गांव बसेड़ा में छह साल के सैफ की हत्या के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पुलिस को वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
किसान दिलशाद का बेटा सैफ बुधवार सुबह अपने घर के बाहर लगभग दस बजे खेलते हुए गायब हो गया था।
इसके बाद वह शाम तक घर नही लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नही मिला। दिलशाद ने पुलिस को तहरीर दी तो गांव के तालाब और अन्य स्थानों पर छानबीन शुरू की। देर रात पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने फिर से गांव पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण को मोहल्ले में ही राजन धीमान के काफी सालों से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में एक बोरा रखा दिखाई दिया था।
यह पता चलते ही ग्रामीण, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। खोलने पर बोरे में बालक का शव मिला। उसके गले, शरीर पर चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि गला दबाकर हत्या की गई है।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।