{"_id":"6af616ec73575217810ce930","slug":"political-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-185140-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: परिवर्तन मोर्चे की गांठ से खुल न जाए सपा की मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: परिवर्तन मोर्चे की गांठ से खुल न जाए सपा की मुट्ठी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एआईएमआईएम और आसपा के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे से विधानसभा चुनाव में सपा को सबसे बड़ा खतरा है। दो साल पहले मीरापुर उपचुनाव में दोनों दलों को मिले वोटों की वजह से सपा उम्मीदवार सुम्बुल राना को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के मैदान में चेहरे तय हो जाने के बाद समीकरण और अधिक साफ हो जाएंगे।
अगर विधानसभा चुनाव 2022 के आंकड़ें देखें तो सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के दोनों दल धरातल पर बेअसर नजर आते हैं लेकिन समीकरण को समझने के लिए सिर्फ अकेला नतीजा काफी नहीं है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना से चंद्रशेखर सांसद चुने गए, यहीं से आसपा को सियासी संजीवनी मिलनी शुरू हो गई।
मीरापुर सीट पर हुए उपचुनाव में इसका असर भी देखने को मिला। आसपा प्रत्याशी को 22661 वोट मिले और बसपा प्रत्याशी शाह नजर सिर्फ 3248 वोटों पर सिमट गए। दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना को भी 18869 वोट मिले थे।
विज्ञापन
दोनों दलों ने यहां ताकत दिखाकर बसपा को पीछे छोड़ दिया और सपा को हार की तरफ धकेल दिया था। अब सवाल 2027 के विधानसभा चुनाव का है। बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल और मीरापुर सीट पर दोनों दल अधिक असरदार साबित हो सकते हैं।
फिलहाल राजनीतिक नुकसान सपा और बसपा के हिस्से में अधिक दिखाई दे रहा है लेकिन प्रत्याशियों का एलान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी देखने वाली बात होगी कि जिले की कौन सी सीट किसके हिस्से में जाती है।
-- -- -- --
वर्ष 2022 में दोनों दलों को इस तरह हासिल हुए थे वोट
विधानसभा एआईएमआईएम आसपा कांशीराम
बुढ़ाना 2,633 2099
चरथावल 3234 674
पुरकाजी-- -- - 2321
मुजफ्फरनगर 3750 725
खतौली-- -- - 843
मीरापुर-- -- -- 1628
-- -- -- --
यहां तय किए जा चुके हैं चेहरे
आसपा कांशीराम ने जिले की चरथावल सीट पर रंजनवीर चौधरी और मीरापुर सीट पर रविंद्र भाटी को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। गठबंधन के समीकरण के बाद अब नई रणनीति पर सबकी निगाह टिकी गई है।
-- -- -- -- -- -- --
मोर्चे से जवाब मांगेगी जनता : जिया
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मोर्चे को यह भी साफ कर देना चाहिए कि वह भाजपा को हराना चाहते है या सपा को। भाजपा के खिलाफ उनका क्या प्लान है। मोर्चे की नीति और नियत ठीक नही है, जनता यह जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -- --
ताकत बनकर उभरेगा मोर्चा : बबलू चौधरी
आसपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि मोर्चा प्रदेश की नई ताकत बनकर उभरेगा। यह लोगों के दिलों का गठबंधन है। 2027 के चुनाव में बड़ी कामयाबी मिलेगी। जनता ने इस बार मोर्चा का साथ देने का मन बनाया है।
विज्ञापन
अगर विधानसभा चुनाव 2022 के आंकड़ें देखें तो सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के दोनों दल धरातल पर बेअसर नजर आते हैं लेकिन समीकरण को समझने के लिए सिर्फ अकेला नतीजा काफी नहीं है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना से चंद्रशेखर सांसद चुने गए, यहीं से आसपा को सियासी संजीवनी मिलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
मीरापुर सीट पर हुए उपचुनाव में इसका असर भी देखने को मिला। आसपा प्रत्याशी को 22661 वोट मिले और बसपा प्रत्याशी शाह नजर सिर्फ 3248 वोटों पर सिमट गए। दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम के प्रत्याशी अरशद राना को भी 18869 वोट मिले थे।
विज्ञापन
दोनों दलों ने यहां ताकत दिखाकर बसपा को पीछे छोड़ दिया और सपा को हार की तरफ धकेल दिया था। अब सवाल 2027 के विधानसभा चुनाव का है। बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल और मीरापुर सीट पर दोनों दल अधिक असरदार साबित हो सकते हैं।
फिलहाल राजनीतिक नुकसान सपा और बसपा के हिस्से में अधिक दिखाई दे रहा है लेकिन प्रत्याशियों का एलान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी देखने वाली बात होगी कि जिले की कौन सी सीट किसके हिस्से में जाती है।
वर्ष 2022 में दोनों दलों को इस तरह हासिल हुए थे वोट
विधानसभा एआईएमआईएम आसपा कांशीराम
बुढ़ाना 2,633 2099
चरथावल 3234 674
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर 3750 725
खतौली
मीरापुर