{"_id":"67b87d30735db00bbc00b0fd","slug":"video-minister-of-state-kapil-dev-aggarwal-said-muzaffarnagar-will-benefit-from-ganga-expressway","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले-गंगा एक्सप्रेस-वे से मुजफ्फरनगर को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बोले-गंगा एक्सप्रेस-वे से मुजफ्फरनगर को मिलेगा लाभ
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:48 PM IST
मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। बजट में 50 करोड़ रुपये का एलान किया गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि सर्वे का कार्य कराया जाएगा। दावा किया कि यह जिले से होकर गुजरेगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि चार नए एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित किए गए हैं। पश्चिम यूपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे के लिए बजट का प्रावधान है। मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने के लिए उन्होंने पहल की थी।
राज्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि किस क्षेत्र से यह गुजरेगा। प्रयास यह रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ होगा। शुकतीर्थ के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे मेरठ से मीरापुर क्षेत्र से भी जोड़ा जा सकता है। इससे बिजनौर की विदुर कुटी, शुकतीर्थ और हरिद्वार आपस में कनेक्ट किए जा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।