{"_id":"6a8e2992ef033ef4a801d233","slug":"new-sugar-rates-wholesale-price-of-sugar-55-per-kg-government-claims-18-pc-drop-in-ex-mill-prices-know-details-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी की नई दरें क्या?: 55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चीनी की नई दरें क्या?: 55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट
Wed, 26 Aug 2026 05:17 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:17 AM IST
सार
- 55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत
- सरकार का दावा : एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट
विज्ञापन
चीनी की कीमत
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
चीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की एक्स-मिल कीमत (थोक भाव) 18 फीसदी घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव 58.29 रुपये और खुदरा भाव 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, आमतौर पर मिल और खुदरा भाव में सात-आठ रुपये प्रति किलो का अंतर होता है। पिछले हफ्ते चीनी की एक्स-मिल कीमतें बढ़कर रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
चोपड़ा ने इसके लिए मिलों की ओर से भाव बढ़ाने को जिम्मेदार ठहराया था। कहा, कीमतों में उछाल बुनियादी वजहों से नहीं आया है। देश में चीनी का पर्याप्त भंडार है। खाद्य सचिव ने कहा, भले ही विपणन वर्ष 2025-26 अक्तूबर-सितंबर) के लिए चीनी का उत्पादन पहले के 343 लाख टन के अनुमान से घटकर 306 लाख टन रह गया है, फिर भी देश में स्टॉक काफी है। घरेलू मांग 285 लाख टन है।
विज्ञापन
10 लाख टन आयात को मिली मंजूरी
चीनी के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने पिछले सप्ताह 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति दी थी। इसके साथ ही थोक खरीदारों के लिए भंडार सीमा भी लागू की थी।
कीमतों पर कितना असर
मिल भावों में गिरावट का खुदरा बाजार की कीमतों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है। चीनी की कीमत मंगलवार को लगभग एक रुपये बढ़कर करीब 64 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
- एक दिन पहले खुदरा मार्केट में चीनी की औसत कीमत 63.05 रुपये प्रति किलो थी।