{"_id":"677fba965202031d1c0ab188","slug":"jnv-entrance-exam-will-be-held-on-january-18-in-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-137549-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में 18 जनवरी को होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में 18 जनवरी को होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को शुचिता और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में बनाए गए 10 केंद्रों पर लगभग 3735 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जेएनवी बघरा की प्रधानाचार्य एवं डीएलओ सुमनलता यादव ने बताया कि सभी केंद्रों के प्रभारियों को बच्चों के बैठने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
-प्रत्येक ब्लॉक का बनाया एक केंद्र डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक ब्लॉक के अभ्यर्थियों को एक ही विद्यालय पर केंद्र आवंटित किया है। इनमें सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, जय हिंद कॉलेज चरथावल, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, बरला इंटर कॉलेज बरला, डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना, इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।