{"_id":"677fe32db284087e3801fdaa","slug":"video-drone-monitoring-in-the-district-border-for-security-in-maha-kumbh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाकुंभ में सुरक्षा के लिए जिले की सीमा में ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाकुंभ में सुरक्षा के लिए जिले की सीमा में ड्रोन से निगरानी
प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारी के लिए प्रयागराज की सीमा से सटे बरगढ़ क्षेत्र में ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सीमा पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। एसपी ने खुद जाकर सुरक्षा के इंतजामों को परखा।
महाकुंभ में हाईवे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज जाएंगे। चित्रकूट जिले के बरगढ़ में श्रद्धालुओं के रुकने की भी जिला प्रशासन ने व्यवस्था की है। रैन बसेरा बनाने के साथ ही पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। बरगढ़ कस्बे के अशोक चौराहा, मुरका चौराहा, स्टेशन रोड एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
वाहनों की जांच कर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
मुर्का बॉर्डर पर वाहनों की जांच की गई। सड़क किनारे बनाए गए चेकपोस्ट का निरीक्षण एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया । मौके पर सीओ यामीन अहमद, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी पीआरओ प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। जिले की एमपी सीमा पर देवांगना रोड पर बनाए गए बैरियर व चेक पोस्ट का निरीक्षण भी एसपी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।