{"_id":"685961c5c66214448009e478","slug":"video-up-police-got-113-new-sub-inspectors-tears-of-joy-welled-up-in-the-eyes-of-their-parents-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: यूपी पुलिस को मिले 113 नये दरोगा, कांधे पर दो सितारे लगते ही माता-पिता की आंखों से छलक उठे खुशी के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: यूपी पुलिस को मिले 113 नये दरोगा, कांधे पर दो सितारे लगते ही माता-पिता की आंखों से छलक उठे खुशी के आंसू
सालों की मेहनत के बाद जब बचपन का सपना पूरा हुआ और कांधे पर दो सितारे लगे, तो कैडेट्स के चेहरे खिल उठे। कोतवाल सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में सोमवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस महकमे को 113 नये दरोगा मिल गए। कैडेट्स ने परेड में मुख्य अतिथि रहे एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर को सलामी दी। एडीजी ने सभी कैडेटों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। वाराणसी के योगेंद्र कुमार पांडे को बेस्ट कैडेट का अवार्ड दिया गया। पासिंग आउट परेड के बाद सभी कैडेट्स ने अपनी खुशी को अपने परिवार के साथ साझा किया। बेटे-बेटियों के कांधे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सितारे लगे देख माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।