Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Swachhata Hi Seva 2025 campaign was launched at Shaheed Mangal Pandey Government Women's Post Graduate College.
{"_id":"68cec1547ae36574910f9860","slug":"video-swachhata-hi-seva-2025-campaign-was-launched-at-shaheed-mangal-pandey-government-womens-post-graduate-college-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान चलाया गया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों की स्वच्छता और हाथों को सही ढंग से धोने के तरीकों को सीखा। महाविद्यालय प्राचार्य ने कैडेट्स से कहा कि हाथ कि स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि हम भोजन ले रहे हैं। एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को हाथों को धोने के तरीके के बारे में बताया और कहा कि केवल हाथ धोना ही काफी नहीं है हमें हाथों को इस तरह से धोना चाहिए ताकि हमारे हाथ पूरी तरह कीटाणु रहित हो जाए। उन्होंने हाथ धोने के सात चरण बताए। पहला हाथों को गीला करें। दूसरा साबुन लगाएं। तीसरा हथेलियों को रगड़ें। चौथा उंगलियों को आपस में फंसाकर हथेली और उंगली के पीछे के हिस्से को ठीक से रगड़ें। पांचवा अंगूठों को गोलाकार घुमाकर कुछ सेकंड तक रगड़ें। छठा नाखूनों के नीचे के हिस्सों को हथेली पर रगड़ें और सातवां हाथों को अच्छी तरह धोकर साफ तौलिए या साफ कपड़े से सुखाएं। अभियान में 20 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।