Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Sardhana: Stone slab of CC construction work done with MLA funds damaged, former head came to file complaint against unknown people
{"_id":"6ae3768306aadcacdd0e2fab","slug":"video-sardhana-stone-slab-of-cc-construction-work-done-with-mla-funds-damaged-former-head-came-to-file-complaint-against-unknown-people-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरधना: विधायक निधि से हुए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे पूर्व प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना: विधायक निधि से हुए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे पूर्व प्रधान
सरधना। आलमगीरपुर फरीदपुर गांव में विधायक निधि से कराए गए सीसी निर्माण कार्य के शिलापट क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी शिव कुमार ने अज्ञात लोगों पर शिलापट क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि गांव में सपा विधायक अतुल प्रधान की निधि से सीसी निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट ओम पुत्र ओमपाल और सोनू पुत्र राजबीर की गली के पास और मुख्य रास्ते पर लगाए गए थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने इन शिलापटों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिव कुमार ने तहरीर में घटना की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया मौके पर जांच कराई जा रही है, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।