{"_id":"6ae32412f3a01595f601b6d3","slug":"video-in-jalandhar-a-laborer-was-intimidated-by-someone-posing-as-a-police-officer-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मजदूर को डराया, नशा तस्करी का आरोप लगाकर 3,200 रुपए लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मजदूर को डराया, नशा तस्करी का आरोप लगाकर 3,200 रुपए लेकर फरार
जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक मजदूर से ₹3,200 ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि खाकी पैंट पहने एक व्यक्ति ने उसे नशे का कारोबार करने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी और उसकी जमा पूंजी लेकर फरार हो गया। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में मकसूदां थाने के एसएचओ बलबीर सिंह ने इसे फर्जी बताया है। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित राम ज्ञान, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है, नूरपुर में कबाड़ का काम करता है। उसने बताया कि वह सड़क पार करके एक जगह खड़ा था, तभी खाकी पैंट पहने, बिना शर्ट, दाढ़ी और पगड़ी वाले एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खुद को सीआई इंस्पेक्टर बताया और तलाशी लेने के नाम पर उसे डराने-धमकाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने उस पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जब राम ज्ञान ने जेब से अपनी जमा पूंजी के ₹3,200 निकालकर दिखाए, तो आरोपी ने कथित तौर पर तुरंत पैसे अपने हाथ में ले लिए। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने राम ज्ञान से कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाकर लाए, जो उसे जानता हो। इस पर मजदूर अपनी साइकिल मौके पर छोड़कर पास की दुकान पर काम करने वाले 'चमका जी' को बुलाने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो कथित फर्जी पुलिसकर्मी पैसे लेकर फरार हो चुका था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम की टीम और मकसूदां थाने के एसएचओ बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।