Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Thousands of people from Jind will march towards Delhi on November 1st to protect their voting rights.
{"_id":"6ae32568dfed67423a0424b0","slug":"video-thousands-of-people-from-jind-will-march-towards-delhi-on-november-1st-to-protect-their-voting-rights-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में मताधिकार बचाने के लिए एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे जींद के हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में मताधिकार बचाने के लिए एक नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे जींद के हजारों लोग
मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और देश बचाओ के आह्वान के साथ एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली में जींद जिले से हजारों लोग शामिल होंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी वीरवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेताओं ने दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, पवन दुहन, सीपीआई (एम) के जिला सचिव कॉमरेड कपूर सिंह, कॉमरेड रमेश चंद्र और सीपीआई (एमएल लिबरेशन) के राज्य सचिव विनोद धड़ोली ने कहा कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया, फॉर्म-6 के नियमों में बदलाव और मतदाता डेटा के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दल और जनसंगठन इन मामलों में आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि 23 सितंबर को द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट में भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया अपनाने के बजाय भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, काटे गए वैध मतों को बहाल करने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने की मांग उठाई। नेताओं ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होना होगा। मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जींद जिले से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।