{"_id":"68654878a1658e3e3008627b","slug":"video-police-officers-took-out-flag-march-on-occasion-of-muharram-gave-message-of-peace-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुहर्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुहर्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति का दिया संदेश
मेरठ। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, आरएएफ, सिविल पुलिस और स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों से निकाला गया, जो हापुड़ अड्डे से शुरू होकर थाना लिसाड़ी गेट, थाना ब्रह्मपुरी, थाना टीपीनगर के कई इलाकों से होते हुए फुटबॉल चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ। इसके अलावा पुलिस द्वारा मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय खुफिया तंत्र के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।