Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Outrage erupts over cow slaughter in Kankarkheda's Jangethi; Bajrang Dal lays siege to the police station after a report is not registered.
{"_id":"6aa6e1b3ebd210d10702aaa7","slug":"video-outrage-erupts-over-cow-slaughter-in-kankarkhedas-jangethi-bajrang-dal-lays-siege-to-the-police-station-after-a-report-is-not-registered-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा के जंगेठी में गोकशी पर फूटा आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज न होने पर बजरंग दल ने किया थाने का घेराव
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जंगेठी में गोकशी का एक गंभीर मामला सामने आया है। किसान भूपेंद्र के खेत में गोवंशों के अवशेष मिलने से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सुबह ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को जम़ीन में दबवा दिया। आरोप है कि शाम तक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सूचना पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें कई अन्य अवशेष भी मिले। जिसके बाद कार्यकर्ता कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रतिलिपि सौंपने की मांग की। बजरंग दल का आरोप है कि थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से अनुचित व्यवहार किया और मामले को टालते रहे। थाना प्रभारी के इस रवैये से क्षुब्ध होकर कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दे दिया और अन्य कार्यकर्ताओं को भी बुला लिया। कार्यकर्ताओं के अनुसार, थाना प्रभारी द्वारा पांच मिनट में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था, किंतु शाम सात बजे तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में उग्र कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।