मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। इनमें से शामली निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगाने के दौरान अभ्यर्थियों का बुरा हाल हो गया, उनका सांस लेना भी दूभर हो गया। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है।
UP: होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ रहे नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, शामली के युवक की मौत, एक वेंटिलेटर पर
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:58 PM IST
सार
Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के लिए 26 मिनट का समय दिया गया था। दौड़ते समय अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई, उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया। शामली के अंकुज मलिक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन