{"_id":"6aa68da50a1e6c3fc60f32f7","slug":"video-persimmon-fruit-transported-by-rail-from-ferozepur-division-to-howrah-for-the-first-time-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर डिवीजन से हावड़ा तक पहली बार रेल से भेजा गया पर्सिमोन फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर डिवीजन से हावड़ा तक पहली बार रेल से भेजा गया पर्सिमोन फल
हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी में पैदा होने वाला पर्सिमोन फल अब रेल के माध्यम से देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से पर्सिमोन की रेल ढुलाई के लिए नया माल यातायात प्राप्त हुआ है। ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल के एसएलआर में लुधियाना रेलवे स्टेशन से पर्सिमोन की पहली खेप हावड़ा के लिए रवाना की गई। इसमें 98 पैकेटों में कुल 2600 किलोग्राम पर्सिमोन लोड किया गया।
पर्सिमोन को जापानी फल और अमरफल के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पौष्टिक फल है। कुल्लू समेत हिमाचल के ठंडे बागवानी क्षेत्रों में किसान इसकी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। कम लागत, बेहतर मूल्य और बढ़ती घरेलू मांग के कारण इसकी खेती किसानों के लिए आकर्षक बन रही है।
वर्तमान में हावड़ा, कोलकाता और सियालदह तक पर्सिमोन भेजा जा रहा है। आने वाले दिनों में पटना और गुवाहाटी जैसे अन्य प्रमुख शहरों को भी रेल परिवहन से जोड़ा जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि रेल की विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन सेवा व्यापारियों को बेहतर सुविधा दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।