{"_id":"6aa68d49aa8bb8a5fb02d5df","slug":"video-youth-wins-rs50000-with-a-rs7-lottery-ticket-in-firozpur-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सात रुपये की लॉटरी टिकट से चमकी युवक की किस्मत, जीते 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सात रुपये की लॉटरी टिकट से चमकी युवक की किस्मत, जीते 50 हजार रुपये
फिरोजपुर के मल्लांवाला में सात रुपये की लॉटरी टिकट से एक युवक ने 50 हजार रुपये का नकद इनाम जीत लिया।
लॉटरी विजेता अमर सिंह, निवासी मल्लांवाला, वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। उसने गिल लॉटरी स्टॉल मल्लांवाला से सिक्किम स्टेट लॉटरी की 7 रुपये वाली 25 टिकटें कुल 175 रुपये में खरीदी थीं। इनमें से उसके टिकटों पर कुल 50 हजार रुपये का इनाम निकला।
अमर सिंह ने बताया कि ड्रा में उसकी टिकट का नंबर आने की जानकारी मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने कहा कि उसे उम्मीद नहीं थी कि महज सात रुपये की टिकट से उसे इतनी बड़ी राशि का इनाम मिल जाएगा।
लॉटरी स्टॉल के मालिक गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके स्टॉल से 7 रुपये वाली सिक्किम स्टेट लॉटरी की टिकट नंबर 34605 बेची गई थी, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम निकला। उन्होंने लॉटरी विजेता को फोन कर इसकी जानकारी दी। बाद में उसका मुंह मीठा करवाकर नकद इनाम राशि प्रदान की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।