फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Development Authority Auction: Gangannagar Residential Plots Fetch Four Times Circle Rate

मेरठ में प्रॉपर्टी महंगी: ई-नीलामी में गंगानगर के आवासीय भूखंडों की सर्किल रेट से चार गुना पहुंची बोली

Tue, 15 Sep 2026 10:52 AM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Sep 2026 10:52 AM IST
सार

मेडा की 12 और 13 सितंबर को हुई ई-नीलामी में गंगानगर के आवासीय भूखंडों पर सबसे ज्यादा बोली लगी। यहां 22,500 रुपये प्रति वर्गमीटर के सर्किल रेट के मुकाबले बोली 85 हजार रुपये से ऊपर पहुंची।

विज्ञापन
Meerut Development Authority Auction: Gangannagar Residential Plots Fetch Four Times Circle Rate

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से 12 और 13 सितंबर को 201 आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों की ई-नीलामी कराई गई। इसमें गंगानगर के आवासीय भूखंडों पर सबसे ऊंची बोली लगी। यहां 22,500 रुपये प्रति वर्गमीटर के सर्किल रेट के मुकाबले बोली 85 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से ऊपर तक पहुंची। 

विज्ञापन


वहीं, कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव के दो व्यावसायिक प्लॉटों पर भी 1.50 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक की बोली लगी। आवासीय भूखंडों में गंगानगर में लोगों की सबसे ज्यादा रुचि दिखाई दी।
विज्ञापन


मेडा की ओर से 12 सितंबर को पल्लवपुरम, गंगानगर, रक्षापुरम, लोहिया नगर, डिफेंस एंक्लेव, सैनिक विहार, पांडवनगर, श्रद्धापुरी, वेदव्यासपुरी, स्पोर्ट्स गुड्स कॉम्प्लेक्स और शताब्दीनगर में 134 व्यावसायिक प्लॉट की ई-नीलामी हुई। वहीं, पांडवनगर, पल्लवपुरम, गंगानगर, शताब्दीनगर, डिफेंस एंक्लेव और लोहियानगर में 67 आवासीय प्लॉटों पर बोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-नीलामी में दोनों तरह के भूखंडों को लेकर लोगों ने रुचि दिखाई। गंगानगर के एच और आई ब्लॉक में 26 प्लॉट तथा यू और एक्स ब्लॉक में एक-एक प्लॉट पर बोली लगी। 

यहां आवासीय प्लॉट का सर्किल रेट 22,500 रुपये प्रति वर्गमीटर है। इन प्लॉटों पर बोली 85 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से ऊपर तक पहुंची। पल्लवपुरम, पांडवनगर समेत अन्य स्थानों के आवासीय भूखंडों में बोली लगाने वालों की उतनी रुचि नहीं दिखाई दी। वहीं, गंगानगर में नर्सिंग होम और कॉम्प्लेक्स के लिए प्लॉट की बोली 1.50 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंची।

Meerut Development Authority Auction: Gangannagar Residential Plots Fetch Four Times Circle Rate
एक नजर में आंकड़े - फोटो : अमर उजाला

पहले भी सबसे महंगा बिका था गंगानगर का एच-ब्लॉक
मेडा की ओर से एक साल पहले भी ई-नीलामी कराई गई थी। इसमें गंगानगर का एच-ब्लॉक सबसे महंगा बिका था। लोगों की गंगानगर में ज्यादा रुचि को देखते हुए विकास प्राधिकरण ने मवाना रोड स्थित राधा गार्डन के सामने से बीएनजी स्कूल के सामने तक सड़क और उसके किनारे सौंदर्यीकरण की योजना बनाई थी। मेडा की ओर से लगातार कार्य भी कराया जा रहा है। आउटर रिंग रोड से गंगानगर और किला परीक्षितगढ़ रोड की दूरी मात्र दो किलोमीटर है।

1.50 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक  कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव के व्यावसायिक प्लॉट
डिफेंस एंक्लेव के दो व्यावसायिक प्लॉटों पर भी ऊंची बोली : ई-नीलामी में कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंक्लेव के दो व्यावसायिक प्लॉटों पर 1.50 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक की बोली लगी।

इन प्लॉटों को लेकर कारोबारियों और निवेशकों के बीच रुचि रही। पहले इन दोनों प्लॉटों पर सिर्फ दो-दो लोगों ने ही बोली लगाई थी, जिसे मेडा ने नियमानुसार नहीं माना था। अब ई-नीलामी में इन दोनों व्यावसायिक प्लॉटों पर 1.50 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक की बोली लगना बताया गया है।

मेडा करा रहा समीक्षा
मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने बताया कि 12 और 13 सितंबर को व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की ई-नीलामी का कार्य पूरा हो गया है। ई-नीलामी में लोगों ने काफी रुचि दिखाई है। कहां पर कितनी कीमत पर प्लॉट बिका, इसकी अभी समीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed