मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला जज न्यायालय में अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को बचाव पक्ष की वकील ने मुस्कान और साहिल शुक्ला के पक्ष में दलीलें पेश कीं। बचाव पक्ष ने वारदात का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने समेत कई बिंदु न्यायालय के सामने रखे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व के आदेशों का भी हवाला दिया गया।
सौरभ हत्याकांड: बचाव पक्ष की दलील, चश्मदीद गवाह नहीं होने का हवाला; अब अभियोजन पक्ष देगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:39 AM IST
सार
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में बचाव पक्ष ने चश्मदीद गवाह नहीं होने का हवाला देते हुए मुस्कान और साहिल शुक्ला के बचाव में दलीलें दीं। बुधवार को अभियोजन पक्ष जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन