{"_id":"68cacdbd33c6670dc2004f28","slug":"video-mp-sports-festival-to-begin-on-november-3-youth-disabled-players-and-senior-citizens-to-participate-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 3 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव, युवा, दिव्यांग खिलाड़ी से लेकर वरिष्ठ नागरिक करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 3 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव, युवा, दिव्यांग खिलाड़ी से लेकर वरिष्ठ नागरिक करेंगे प्रतिभाग
मेरठ। हापुड़-मेरठ लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए सांसद खेल महोत्सव आगामी 3 नवंबर से मवाना रोड जेपी एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। 11 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव में 18 वर्ष की आयु से कम के खिलाड़ी, दिव्यांग खिलाड़ी सहित वरिष्ठ नागरिक प्रतिभाग कर सकेंगे। 20 सितंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि रखी गई है। महोत्सव की जानकारी के लिए बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल, खेल महोत्सव के मुख्य आयोजक जेपी ग्रुप के सीईओ विशाल अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 नंबवर से 11 नवंबर तक खेल महोत्सव 2025 का तीन श्रेणियों में होगा, जो जेपी एकेडमी के मैदान में किया जाएगा। 3 से 7 नवंबर तक पहली श्रेणी में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से जुड़े स्कूलों के कक्षा 12 तक के छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। 8 से 9 नवंबर रे बीच सभी बोर्ड से जुड़े विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों के लिए खेल होंगे। वहीं, 10 और 11 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल आयोजित होंगे। प्रेसवार्ता में बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में आने वाले स्कूल के छात्र ही इस महोत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं, वह वरिष्ठ नागरिक जिनकी 30 नवंबर 2025 तक आयु 60 वर्ष या उसे अधिक हो चुकी होगी। विशाल अग्रवाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए यातायात से लेकर खाने की व्यवस्था की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।