{"_id":"68ca7ae8fde5a65dcd0023dc","slug":"video-online-launch-of-healthy-women-empowered-family-campaign-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पीएम मोदी ने किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: पीएम मोदी ने किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ
पीएम मित्र पार्क धार में शुरू किया गया है। देश में ऐसे छह और पार्क स्थापित किए जाएंगे। यह पहल स्वदेशी को बढ़ावा देगी। हम जो भी सामान खरीदें, वह स्वदेशी हो। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। वह बुधवार को धार से एमडीयू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ कर रहे थे।
प्रधानमंत्री ने धार की धरती को पराक्रम व प्रेरणा की धरती बताते हुए कहा कि महाराजा भोज का शौर्य हमें डटे रहने का संदेश देता है। महर्षि दधीचि का त्याग हमें मानवता की सेवा का संकल्प देता है। इसी विरासत से प्रेरणा लेकर देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पाक के आतंकियों ने हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर मिटा दिया। हमने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। पाक को घुटनों के बल ला दिया। यह नया भारत है। यह किसी भी परमाणु धमकियों से नहीं डरता है। घर में घुस कर मारता है। हमने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश 140 करोड़ लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके चार मुख्य स्तंभ है। इसमें नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब व किसान शामिल हैं। इस कार्यक्रम में विकसित भारत के चारों स्तंभों को मजबूती देने का प्रयास किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।