{"_id":"6abfc730558204f76b076449","slug":"video-meerut-scuffle-at-nadir-ali-co-office-extortion-alleged-report-filed-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में धक्का-मुक्की, रंगदारी मांगने पर का आरोप, रिपोट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में धक्का-मुक्की, रंगदारी मांगने पर का आरोप, रिपोट दर्ज
देहली गेट थाना क्षेत्र के कोठी अतानस स्थित नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सेल्स मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नादिर अली एंड कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, अमजद अली और उसके साथी वक्फ बोर्ड की संपत्ति को हड़पने की नीयत से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करा रहे हैं। आरोप है कि चार सितंबर 2026 की दोपहर करीब दो बजे अमजद अली अपने साथी फजलू, इमरान, यूसुफ पहलवान और राजा उर्फ बादशाह के साथ कार्यालय में जबरन घुस आया।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने कार्यालय में मौजूद कारिंदा मुतवल्ली फाइज आफताब और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि वक्फ की संपत्ति उनके नाम न करने पर जान से मार दिया जाएगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और एक महीने के भीतर संपत्ति पर कब्जा न छोड़ने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
घटना के वक्त सहयोगी नूर आलम द्वारा पुलिस को सूचना देने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने घटना का पूरा वीडियो साक्ष्य (सीसीटीवी फुटेज) के रूप में पुलिस को सौंपते हुए जान-माल की सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।