Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
public grievance hearing was organized in Fatehabad, but no petitioners turned up; employees from 27 departments kept waiting
{"_id":"6abf70a380a9f5fc8003a0ad","slug":"video-public-grievance-hearing-was-organized-in-fatehabad-but-no-petitioners-turned-up-employees-from-27-departments-kept-waiting-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में दरबार सजा लेकिन नहीं आए फरियादी, इंतजार करते रहे 27 विभागों के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में दरबार सजा लेकिन नहीं आए फरियादी, इंतजार करते रहे 27 विभागों के कर्मचारी
सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाया गया, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में शिविर में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। 27 विभागों के करीब 70 कर्मचारी दिन भर लोगों का इंतजार करते रहे, जबकि दोपहर दो बजे तक महज 50 लाभार्थियों का ही पंजीकरण हो पाया।
शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई, लेकिन अधिकांश कुर्सियां दोपहर तक खाली पड़ी रहीं। सुबह 9 बजे शिविर शुरू होने के बाद कर्मचारियों के पास काम कम होने के कारण कई कर्मचारी मोबाइल में व्यस्त नजर आए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने की व्यवस्था की थी। नगर परिषद की ओर से संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए काउंटर लगाया गया। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ बिजली निगम की ओर से नए कनेक्शन, बिल संशोधन और सौर ऊर्जा से संबंधित आवेदनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।
हालांकि, प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर तक पहुंच ही नहीं पाए। ऐसे में सरकारी स्तर पर किए गए इंतजाम और कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद शिविर अपेक्षित लोगों तक लाभ पहुंचाने में प्रभावी नहीं दिखा। पिछले सप्ताह 28 सितंबर को भी नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगा था लेकिन उससे भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।