Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Sanitation workers in Kurukshetra are on a sit-in protest once again, opposing the decision not to rehire 17 tipper drivers.
{"_id":"6abf6fa01f5821eb3306933f","slug":"video-sanitation-workers-in-kurukshetra-are-on-a-sit-in-protest-once-again-opposing-the-decision-not-to-rehire-17-tipper-drivers-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में एक बार फिर सफाई कर्मचारी धरने पर, 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में एक बार फिर सफाई कर्मचारी धरने पर, 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखने का विरोध
नगरपालिका कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने 17 टिपर चालकों और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं रखा है। इसी के विरोध में कर्मचारी सुबह से कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।
सफाई कर्मचारी इकाई के जिला प्रधान सुनील लोहट ने कहा कि पिछली हड़ताल के बाद सरकार के साथ हुए समझौते में तय हुआ था कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। इसके बावजूद 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखा गया। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
सुनील लोहट ने कहा कि कर्मचारी नहीं चाहते कि दीपावली के त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो। अभी शहर पूरी तरह साफ है और कर्मचारी भी नहीं चाहते कि त्योहार के दिनों में शहर में गंदगी फैले। उनकी मुख्य मांग यही है कि समझौते के अनुसार किसी भी कर्मचारी की नौकरी न जाए।
उन्होंने कहा कि यह केवल 17 लोगों की नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि 17 परिवारों के रोजगार से जुड़ा मामला है। उनका आरोप है कि ठेकेदार सरकार के साथ हुए समझौते के बावजूद टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रख रहा है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 17 टिपर चालकों को दोबारा काम पर नहीं रखा गया तो धरना और हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।