फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asian Games Medalist Parul Chaudhary Returns to Meerut, Grand Welcome at Kashi Toll; Procession to Her Village

विजेता: एशियन गेम्स में दो कांस्य जीतकर मेरठ लौटीं पारुल चौधरी, काशी टोल पर भव्य स्वागत; गांव तक बरसेंगे फूल

Fri, 02 Oct 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 02 Oct 2026 11:42 AM IST
सार

एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ लौटीं एथलीट पारुल चौधरी का काशी टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनके गांव इकलौता तक स्वागत जुलूस निकलेगा।

विज्ञापन
Asian Games Medalist Parul Chaudhary Returns to Meerut, Grand Welcome at Kashi Toll; Procession to Her Village
एथलीट पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतकर मेरठ की बेटी और एथलीट पारुल चौधरी शुक्रवार सुबह अपने शहर लौटीं। दिल्ली पहुंचने के बाद यूपी पुलिस की टीम उन्हें मेरठ लेकर आई। परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर पारुल के स्वागत की तैयारी की गई है। यहां से उनके गांव इकलौता तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर मेरठ पुलिस अलर्ट, काशी टोल प्लाजा पर बैरिकेडिंग; भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

Asian Games Medalist Parul Chaudhary Returns to Meerut, Grand Welcome at Kashi Toll; Procession to Her Village
एथलीट पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

दो एशियन गेम्स में पारुल के चार पदक
पारुल चौधरी ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में दो पदक जीते हैं। वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता था। वहीं 2026 एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज दोनों में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह दो एशियन गेम्स में उनके कुल चार पदक हो गए हैं।

काशी टोल से इकलौता तक स्वागत जुलूस
पारुल के मेरठ पहुंचने पर परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर बुके देकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद काशी टोल से उनके गांव इकलौता तक स्वागत यात्रा निकलेगी। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर भी लोग उनका स्वागत करने के लिए बेताब दिखे।

विज्ञापन

Asian Games Medalist Parul Chaudhary Returns to Meerut, Grand Welcome at Kashi Toll; Procession to Her Village
एथलीट पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
खेल विभाग और कोच भी रहेंगे मौजूद
पारुल के स्वागत के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी समेत अन्य लोग काशी टोल प्लाजा पर उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे।

गांव में भी सम्मान की तैयारी
इकलौता गांव में पारुल के परिवार और ग्रामीणों की ओर से उनके सम्मान की तैयारी की गई है। स्वागत यात्रा के गांव पहुंचने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed