Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Dhan Singh Kotwal Birth Anniversary Month to Be Celebrated Nationwide from October 30 to November 27
{"_id":"6ae32fda91d3696aab0610a3","slug":"video-meerut-dhan-singh-kotwal-birth-anniversary-month-to-be-celebrated-nationwide-from-october-30-to-november-27-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक मनेगा धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह, पाठ्यक्रम में योगदान शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक मनेगा धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह, पाठ्यक्रम में योगदान शामिल करने की मांग
शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक देशव्यापी स्तर पर क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव माह मनाया जाएगा। शास्त्रीनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, विचार गोष्ठियां, जागरूकता रैलियां, दीपोत्सव और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य 1857 की क्रांति में धनसिंह कोतवाल के योगदान और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। संस्थान ने उनकी जीवनी और योगदान को यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने, लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में प्रतिमा स्थापित करने और सभी पुलिस थानों में उनके चित्र लगाने की मांग की। साथ ही, 10 मई को क्रांति दिवस, 4 जुलाई को शहादत दिवस और 27 नवंबर को जन्मदिवस पर विद्यालयों में उनके योगदान की जानकारी देने की अपील की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।