{"_id":"6ae2cc02d1a6a6fb440ececf","slug":"video-cm-bhagwant-mann-will-hold-a-lok-milni-in-kamalpura-today-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम भगवंत मान आज कमालपुरा में करेंगे लोक मिलनी, लोगों की सुनेंगे समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम भगवंत मान आज कमालपुरा में करेंगे लोक मिलनी, लोगों की सुनेंगे समस्याएं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज 29 अक्टूबर को लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के गांव कमालपुरा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, दौरे से पहले गांव में मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को लेकर भी विवाद चर्चा में है।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को डीआईजी संदीप गोयल ने कमालपुरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और जगराओं की विधायक सर्वजीत कौर माणूके भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों के साथ यातायात व्यवस्था, पार्किंग और लोगों के बैठने के इंतजामों का जायजा लिया था। प्रशासन की ओर से लोगों से दोपहर 2 बजे होने वाली लोक मिलनी में शामिल होने की अपील की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।