{"_id":"6ae2b0d8852f5fe4b40f0534","slug":"video-video-gamata-ma-dab-tha-yavaka-ka-thasara-thana-bha-naha-lga-saraga-16-gatakhara-na-calya-talsha-abhayana-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 16 गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 16 गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान
गोसाईंगंज के गौरिया खुर्द में गोमती नदी में डूबे जुहैब और हुसैन का दूसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम और 16 गोताखोरों ने अभियान चलाया। गौरिया खुर्द से तीरगांव, धौरहरा, सलेमपुर और जौरस तक नदी में तलाशी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुराना हैदरगंज निवासी फैसल कक्षा 10 का छात्र है। वह अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए गौरिया कला में अपने मौसा के घर रह रहा था। मंगलवार को उसके दोस्त जुहैब, हुसैन, जैत और रेहान उससे मिलने आए थे। उनके साथ कामरान भी था। इसके बाद सभी दिलशाद और इरशाद के साथ गोमती नदी पहुंचे।
बताया गया कि सेल्फी लेने के लिए दिलशाद, जुहैब और हुसैन नाव पर चढ़े थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और तीनों नदी में कूद गए। जैत की मदद से दिलशाद नदी से बाहर निकल आया, लेकिन जुहैब और हुसैन डूब गए।
गौरिया खुर्द निवासी समरपाल सिंह यादव के मुताबिक, मंगलवार शाम 7:50 बजे तक दोनों की तलाश की गई। अंधेरा होने और ठंड बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि बुधवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों युवकों का पता नहीं चल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।