{"_id":"6ab946af60ba23fafc06aa11","slug":"video-immerse-the-idol-amidst-chants-of-ganpati-bappa-come-early-next-year-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'गणपति बप्पा, अगले बरस तुम जल्दी आना' के जयघोष के बीच प्रतिमा किया विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'गणपति बप्पा, अगले बरस तुम जल्दी आना' के जयघोष के बीच प्रतिमा किया विसर्जन
मेरठ। हस्तिनापुर के रामलीला मैदान में रविवार को गणेश महोत्सव के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मध्य गंग नहर पहुंचने पर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा, अगले बरस तुम जल्दी आना’ के जयघोष के बीच प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान सतीश चंद्र मौर्य और रोहिणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।