{"_id":"6ab8f064f15bfb7ecd01282d","slug":"video-video-bhajapa-parathasha-athhayakashha-ka-vapakashha-para-hamal-bl-savathhanaka-sasatha-ka-bthanama-kara-raha-ha-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्था को बदनाम कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले- संवैधानिक संस्था को बदनाम कर रहे हैं
लखनऊ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने पिछले दो दिनों से संवैधानिक संस्था को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए।
पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 में बदलाव किया गया है और सोनिया गांधी की नागरिकता तथा मतदाता सूची से जुड़े मामले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी को वर्ष 1983 में भारत की नागरिकता मिली थी और आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज लगाकर उनका वोट बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला कोर्ट में भी सामने आ चुका है।
उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्था को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले को लेकर संबंधित लोगों को भारतवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।