Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Festival of Our Lady of Grace begins with flag hoisting, religious events will be held in the historic Roman Catholic Church till November 8, prayers for peace and happiness in the country and recovery of the sick
{"_id":"6ae3768c2241d3327502e6ae","slug":"video-festival-of-our-lady-of-grace-begins-with-flag-hoisting-religious-events-will-be-held-in-the-historic-roman-catholic-church-till-november-8-prayers-for-peace-and-happiness-in-the-country-and-recovery-of-the-sick-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरधना: ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू, ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 8 नवंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन, देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना: ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू, ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में 8 नवंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन, देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बृहस्पतिवार शाम ध्वजारोहण के साथ कृपाओं की माता का महोत्सव शुरू हो गया। मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता मरियम की प्रतिमा और संत पापा ग्रेगोरी 16वें द्वारा बेगम को भेंट किए गए पवित्र अवशेष (रेलिक) के साथ शोभायात्रा निकाली। इस दौरान माला विनती, नवीना प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान हुआ। 29 अक्तूबर से 8 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन शाम चार बजे चर्च परिसर में फादर, ब्रदर, सिस्टर और ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज ने श्रद्धालुओं को माता मरियम का संदेश सुनाया। इसके बाद ध्वजारोहण स्थल पर सजाई गई रंगोली के बीच ध्वजारोहण किया गया। जुलूस में सबसे आगे तीन श्रद्धालु क्रूस लेकर चल रहे थे। उनके पीछे अन्य श्रद्धालु, ब्रदर, सिस्टर और फादर माला विनती करते हुए चर्च के अंदर पहुंचे। यहां बिशप ने पवित्र मिस्सा बलिदान कराया। धार्मिक आयोजन में कृपाओं की माता मरियम से विशेष प्रार्थना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।