Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Central Market: CM Advisor Awanish Awasthi holds meeting with traders; states-"We will present our case in court, but the setback order must be complied with."
{"_id":"69e8f2211830c2b750044ac7","slug":"video-central-market-cm-advisor-awanish-awasthi-holds-meeting-with-traders-states-we-will-present-our-case-in-court-but-the-setback-order-must-be-complied-with-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट: सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों के साथ की मीटिंग, कहा...कोर्ट में रखेंगे पक्ष, सेटबैक का मानना होगा ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट: सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी ने व्यापारियों के साथ की मीटिंग, कहा...कोर्ट में रखेंगे पक्ष, सेटबैक का मानना होगा ऑर्डर
मेरठ। बुधवार को मेरठ पहुंचे सीएम योगी के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उन्होंने व्यापारियों की परेशानी को जाना। व्यापारियों के अनुसार अवनीश अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों का पक्ष मजबूती रखने का आश्वासन ज़रूर दिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के सेटबैक के आर्डर को मानने की भी बात कही। दो पाली में करीब दो घंटे चली मीटिंग में संयुक्त व्यापार संघ के दोनों अध्यक्षों के साथ अलग अलग व्यापारी गुटों की लखनऊ से आए सरकार के विशेष प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों को उम्मीद की किरण दी, जिसमें सीएम योगी के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव आवास एवं विकास पी गुरुप्रसाद और आवास एवं विकास परिषद आयुक्त डॉ बलकार सिंह मौजूद रहे। व्यापारियों के अनुसार प्रतिनिधि मंडल ने पहले उनसे परेशानी जानी, जिसके बाद उनका पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखने के लिए कहा। हालांकि व्यापारियों का कहना है उनको सेटबैक के लिए कोई राहत नहीं मिली और सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के चलते सेटबैक की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा जारी होने वाले नोटिस का जवाब देने की बात कही गई, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर बताया जा रहा है कि मीटिंग ने पहुंची महिलाओं से धरना समाप्त करने का भी आग्रह किया। मीटिंग के दौरान मेरठ मंडल आयुक्त भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम मेरठ डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, आवास विकास परिषद के अधिकारी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।