{"_id":"68cec13df79a7671680b7543","slug":"video-bsf-jawan-assaulted-while-buying-goods-from-shop-victim-reaches-ssp-office-2025-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दुकान से सामान लेने गए बीएसएफ जवान के साथ मारपीट, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दुकान से सामान लेने गए बीएसएफ जवान के साथ मारपीट, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित
मेरठ। दुकान पर सामान लेने गए बीएसएफ जवान के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी, जिसमें जवान घायल हो गया। पीड़ित शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंचा। पीड़ित फौजी हिमांशु यादव ने बताया कि वो लोहियानगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी के रहने वाले हैं। उसी क्षेत्र में ही एक खोखा है। बताया कि खोखा संचालक के पास उनके कुछ पैसे उधर थे, जिसको लेने के लिए वो गए थे और साथ ही अपने बेटे के लिए सामान भी खरीदा। आरोप है कि पास ही में खड़े काजीपुर के रहने वाले रिंकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर फौजी से पहले गाली गलौच की, फिर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ इक्कठा होती देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित फौजी हिमांशु ने बताया कि इस मामले की शिकायत लोहियानगर थाने में भी की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।