Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Subhash was murdered on suspicion of practicing occult rituals following the deaths of two women in the house; four people have been arrested
{"_id":"6a466e722d1d4f739c0bfaa6","slug":"video-subhash-was-murdered-on-suspicion-of-practicing-occult-rituals-following-the-deaths-of-two-women-in-the-house-four-people-have-been-arrested-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में दो महिलाओं की मौत के बाद तंत्र- मंत्र के शक में हुई थी सुभाष की हत्या, चार गिरफ्तार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में दो महिलाओं की मौत के बाद तंत्र- मंत्र के शक में हुई थी सुभाष की हत्या, चार गिरफ्तार;video
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर नवापुरा गांव में फोरलेन के किनारे सिर कटा शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। घर में दो महिलाओं की मौत के बाद तंत्र- मंत्र के शक के चक्कर में सुभाष के समधी भारत बांसफोर, पवन कुमार, अवधेश कुमार और बबल कुमार ने सुभाष बांसफोर का सिर काटकर फोरलेन के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया था। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार की रात करीब 12:39 बजे नदवासराय अंडरपास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।